फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

वाहन ने मिनी बस में टक्कर मारी, चार घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
वाहन ने मिनी बस में टक्कर मारी, चार घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। दिल्ली के विकासपुरी क्षेत्र निवासी सीताराम अरोड़ा बुधवार को अपने परिजनों व रिश्तेदारों के साथ मिनी बस में सवार होकर उत्तराखंड जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर सिंभावली क्षेत्र में गन्ना यार्ड के निकट अचानक से सामने आए गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक को बचाने के चक्कर में चालक रफीक निवासी बदरपुर दिल्ली बस से नियंत्रण खो बैठा। इसी बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मिनी बस में टक्कर मार दी। हादसे में चालक रफीक समेत सीताराम अरोड़ा, विनित अरोड़ा, एसके सरदाना गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा मिनी बस में सवार अन्य लोग भी मामूली रूप से चोटिल हुए। चीख पुकार सुनकर राहगीर व आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे। जिन्होंने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को बस से बाहर निकलवाया। पुलिसकर्मियों ने लोगों की मदद से घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार कराने के बाद परिजन घायलों को अपने साथ लेकर दिल्ली लौट गए। सिंभावली पुलिस का कहना है कि मिनी बस को कब्जे में ले लिया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed