{"_id":"623b63cdaad70d0a282508b6","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2357906180","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा निगम के कर्मियों से मारपीट, 10 नामजद समेत अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा निगम के कर्मियों से मारपीट, 10 नामजद समेत अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊर्जा निगम के कर्मियों से मारपीट, 10 नामजद समेत अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव सैना में बकाया वसूली और कनेक्शन विच्छेदन के दौरान ऊर्जा निगम के जेई समेत कर्मचारियों से मारपीट के मामले में एक्सईएन की तहरीर पर 10 नामजद समेत दो दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
ऊर्जा निगम के 33/11 केवी उपकेंद्र समपुरा पर तैनात जेई कुंवरपाल सिंह मंगलवार को सिंभावली क्षेत्र के गांव सैना में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बड़े बकायेदारों से वसूली और भुगतान न करने पर कनेक्शन विच्छेदन करने के लिए गए थे। एक स्थान पर कनेक्शन काटे जाने के दौरान राशिद, मतलूब, मारुफ, आकिल, नबाब, आरिफ, तालिब, तसलीम, शाकिर राजीव समेत करीब दो दर्जन लोग मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए जेई समेत अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें जेई और टीजीटू अंकित शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अन्य कर्मचारियों को भी चोट लगीं। इसके अलावा विभागीय दस्तावेज फाड़ते हुए कर्मियों ने मोबाइल और 25 हजार रुपये की नकदी भी छीन ली। इस मामले में ऊर्जा निगम के एक्सईएन केपी पुरी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
सीओ पवन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने, बलवा करने समेत अन्य धाराओं के तहत करीब दो दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। वहीं आरोपियों की भी तलाश जारी है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।