फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, तेजाब डालने की धमकी दी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
hapur news
किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, तेजाब डालने की दी धमकी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के सोशल मीडिया अकाउंट से छेड़छाड़, दुष्कर्म की कोशिश और तेजाब डालने की धमकी देने के मामले में आरोपी युवक और उसके सहयोगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।
एक गांव निवासी महिला ने एसपी के आदेश पर शुक्रवार को सिंभावली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसने बताया कि गांव का ही रहने वाला अंकुश काफी दिनों से स्कूल आने-जाने के दौरान उसकी बेटी का पीछा करते हुए अश्लील फब्तियां कसता है। अंकुश की हरकतों से परेशान होकर बेटी ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद उसने दो बार थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। जिसकी जानकारी मिलने पर आरोपी ने उसे और उसकी बेटी को शिकायत वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता का कहना है कि जनपद मेरठ के माछरा गांव निवासी आकाश त्यागी उसके गांव में सिमकार्ड बेचने का काम करता है, जिससे उसकी बेटी ने भी काफी समय पहले सिम लिया था। आकाश ने अंकुश को उसकी बेटी का मोबाइल नंबर देने के साथ ही उसके सोशल मीडिया एकाउंट के पासवर्ड भी दे दिए। जिसके बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर उसकी बेटी के फोटो डालकर बदनाम करने की कोशिश की। एक मार्च को आरोपी ने उसकी बेटी को रास्ते में रोक कर दुष्कर्म की कोशिश की, ग्रामीणों को आते देख आरोपी तेजाब डालने, अपहरण करने और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। आरोपी के भय से उसकी बेटी ने स्कूल जाना भी बंद कर दिया है। महिला ने बताया कि सिंभावली पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर उसने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज हो सकी।
विज्ञापन

सिंभावली पुलिस का कहना है कि एसपी के निर्देश पर अंकुश और आकाश त्यागी के खिलाफ छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी करने, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed