फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

समय पर नहीं पहुंचे शिक्षक, आधा घंटा स्कूल गेट पर छात्रों ने किया इंतजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 10:16 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गांव अक्खापुर के प्राइमरी स्कूल में समय से नहीं पहुंचे शिक्षक, बाहर खड़े छात्र। - फोटो : GARH
समय पर नहीं पहुंचे शिक्षक, आधा घंटा स्कूल गेट पर छात्रों ने किया इंतजार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव अक्खापुर स्थित परिषदीय स्कूल में समय से शिक्षकों के न पहुंचने के कारण छात्रों को आधा घंटे तक स्कूल के बाहर खड़ा रहना पड़ा, वहीं अभिभावकों ने शिक्षकों की लापरवाही पर रोष जताया है और कार्रवाई की मांग की है।
गुस्साए अभिभावकों ने कहा कि सरकार से अच्छा वेतन मिलने के बाद भी बच्चों की शिक्षा में लापरवाही बरती जा रही है, जो काफी गलत है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिक्षकों के स्कूलों में अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया जाना चाहिए, जिससे शिक्षकों की असलियत सामने आ सके। अभिभावकों ने बताया कि स्कूल का समय नौ बजे का है, लेकिन स्कूल में शिक्षक साढ़े 9 बजे तक पहुंचे, जिसको देखकर लगता है कि कहीं न कहीं सिस्टम में लापरवाही के कारण शिक्षक समय से स्कूलों में उपस्थिति दर्ज नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन

कोट-
इस बारे में सुबह ही सूचना मिल गई थी, जिसकी जांच शुरु की गई तो सच्चाई सामने आई। जिसमें समय से शिक्षक स्कूल में नहीं पहुंच पाए। इस बारे में शिक्षकों को कड़ी चेतावनी दी है, यदि भविष्य में इस तरह की शिकायत मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई होनी तय है। सहदेव गंगवार, बीईओ गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed