फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गढ़ में 31 साल से कांग्रेस तलाश रही सियासी जमीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ में 31 साल से कांग्रेस तलाश रही सियासी जमीन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ विधानसभा सीट पर 31 साल पहले वर्ष 1991 में कांग्रेस से दौताई निवासी डॉ. अख्तर विधायक चुने गए थे। 31 साल बीत चुके हैं विधानसभा चुनाव में लगातार तीन बार वर्ष 2002 तक भाजपा और उसके बाद लगातार तीन बार 2017 तक समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा। वहीं 2017 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का विधायक चुना गया।
चुनावी माहौल शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक गढ़ विधानसभा में किसी भी पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। लेकिन अतीत की बात की जाए तो 1962 में जब गढ़ विधानसभा बनने पर पहली बार चुनाव हुए तो, सबसे पहले विधायक वीर सेन थे जो कांग्रेस पार्टी से थे, जिनके बाद 1974 में मंजूर अहमद, 1980 में कुंवर विरेंद्र सिंह ढाना और डॉ. अख्तर 1991 में कांग्रेस पार्टी से विधायक रहे। लेकिन 1991 के बाद 2022 तक कुल 31 साल बीत गए हैं, कांग्रेस सियासी जमीन तलाश रही है।
विज्ञापन

कोट-
कांग्रेस का जनाधार बढ़ता जा रहा है। इस बार प्रदेश में पार्टी की सरकार बनेगी। गढ़ सीट पर भी जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा हो जाएगी। कार्यकर्ता संगठित हैं, चुनाव में अच्छा परिणाम मिलेगा। वहीं किसान भी कांग्रेस के साथ हैं। - मिथुन त्यागी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed