फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कारोबारी के घर डकैती डालने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सिंभावली पुलिस की मुठभेड़ में घायल डकैती में शामिल बदमाश - फोटो : GARH
कारोबारी के घर डकैती डालने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो फरार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सल्फर प्लांट कारोबारी और ग्राम प्रधान के घर डकैती की घटना में शामिल एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को पीएचसी में भर्ती कराया गया है। जबकि उसके दो साथी फरार होने में कामयाब हो गए। हालांकि छह साथियों को पुलिस शुक्रवार को गिरफ्तार कर चुकी है।
सीओ गढ़ पवन कुमार ने बताया कि सिंभावली क्षेत्र के गांव भोवापुर मस्ताननगर की भगवती गंज कॉलोनी निवासी सल्फर प्लांट कारोबारी महेंद्र गोयल के घर 22 नवंबर की दोपहर उनकी ग्राम प्रधान पत्नी कल्पना गोयल को बंधक बनाकर हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। महेंद्र गोयल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घटना में शामिल हरदीप सिंह, रिंकू उर्फ हरप्रीत, राजा, जावेद और आरिफ समेत छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। जिन्होंने अपने फरार साथियों के नाम गंजा, प्रिंस, सोनू और ललित उर्फ टीकला बताए थे। शनिवार की रात सिंभावली पुलिस और स्वाट टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थीं। गश्त के दौरान बड्ढा नहर पुल के निकट पटरी पर तीन युवक बाइक पर आते दिखाई दिए, पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन उन्होंने भागने का प्रयास किया। संदेह होने पर टीम ने बाइक सवार का पीछा करना शुरू कर दिया। थोड़ी दूर चलने पर बाइक सवार एक युवक ने पुलिस पर तमंचे से फायर किया। जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस टीम ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में कामयाब हो गए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोनू निवासी बुराड़ी (दिल्ली) बताया है। जिसने महेंद्र गोयल के घर पर हुई डकैती की घटना में शामिल होना कबूल किया है। बदमाश के पास से एक बाइक, एक तमंचा और एक कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एएसपी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि जख्मी हालत में सोनू को सिंभावली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनू पर 25 हजार का इनाम भी घोषित है। जिसके फरार साथियों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed