{"_id":"6196a3798e985966f7692dd3","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2295850134","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान कर लौट रहे युवक को गोली मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान कर लौट रहे युवक को गोली मारकर किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा स्नान कर लौट रहे युवक को गोली मारकर किया घायल
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेला क्षेत्र से गंगा स्नान कर लौट रहे युवकों को बाइक सवार युवकों से रास्ता पूछना भारी पड़ गया। नशे में धुत युवकों ने मारपीट कर एक युवक प्रशांत को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में घायल को नोएडा के एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र के गांव अबूपुर निवासी प्रशांत चौधरी बुधवार शाम चचेरे भाई विकास और साथियों सौरभ, अंकुर, इंद्रजीत के साथ गढ़ गंगा के कार्तिक पूर्णिमा मेले में गंगा स्नान करने के लिए आए थे। रात में गंगा स्नान और पूजा अर्चना कर पांचों युवक लौट रहे थे। लेकिन मेला क्षेत्र से ही रास्ता भटक गए और पशु मेले के रास्ते से होते हुए काकाठेर की मढैय़ा में पहुंच गए। विकास ने बताया कि इसी बीच काकाठेर के पास बाइक पर आ रहे तीन युवकों से प्रशांत ने हाईवे की तरफ जाने का रास्ता पूछा। रास्ता पूछते ही नशे में धुत तीनों युवकों ने उनके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट करते हुए तमंचे से फायर कर दिया। एक गोली गर्दन में लगने से प्रशांत घायल हो गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रशांत को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। विकास ने बताया कि नोएडा के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में प्रशांत की हालत गंभीर बताई गई है। घटना में एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा का कहना है कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।