फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हाईवे पर लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चले वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
hapur news
हाईवे पर लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चले वाहन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेले में दीपदान पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने से नेशनल हाईवे और संपर्क मार्गों पर जाम लग गया। सिंभावली से टोल प्लाजा तक और मेला रोड पर वाहन रेंग-रेंग कर चले। जाम में फंसे श्रद्धालुओं और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कार्तिक माह की चतुर्दशी को गढ़ गंगा खादर मेला क्षेत्र और गंगानगरी ब्रजघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पुलिस-प्रशासन द्वारा हाईवे पर रूट डायवर्जन के बावजूद भी बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब चार बजे से हाईवे पर जाम की स्थिति बननी शुरू हो गई। सिंभावली से गढ़ क्षेत्र मे गांव अल्लाबख्शपुर के निकट स्थित ब्रजघाट टोल प्लाजा तक दोनों साइड वाहनों की लाइन लगनी शुरू हो गई। वहीं मेला मार्गों पर भी एक दूसरे से जल्दी निकलने की होड़ में जाम लगा। इसके चलते चार बजे से देर रात तक वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। जाम के झाम में फंसने से दीपदान करने के लिए आ रहे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भारी संख्या के चलते हाईवे व मेला रोड पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बनी। इसके बाद यातायात धीमी गति से चलता रहा। हाईवे पर तैनात यातायात व पुलिसकर्मियों को जाम न लगने देने की सख्त हिदायत दी गई है। सर्वेश कुमार मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed