फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अस्थाई पुलिस लाइन की जगह पर खड़ी फसल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ खादर मेले में पुलिस रिजर्व लाइन के स्थान पर खड़ी गन्ने की फसल। - फोटो : GARH
अस्थाई पुलिस लाइन की जगह पर खड़ी फसल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। ऐतिहासिक और पौराणिक कार्तिक पूर्णिमा मेले में दीपावली के तुरंत बाद से पशु मेला स्थल पर पशु व्यापारी पड़ाव डालने लगेंगे लेकिन अभी तक अस्थाई रिजर्व पुलिस लाइन की जगह पर गन्ने की फसल ही खड़ी हुई है। इस वजह से बाहरी जनपदों से आने वाली फोर्स को पड़ाव डालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वहीं मेले की तैयारियां धीमी चलने से लोगों को भी मुसीबत झेलनी पड़ेगी।
कार्तिक पूर्णिमा खादर मेले में अस्थाई रिजर्व पुलिस लाइन का बनना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि मेला क्षेत्र के सभी थाने और सुरक्षा व्यवस्था पुलिस लाइन से ही संभाली जाती है। मेला कंट्रोल रूम, मेला क्षेत्र में लगने वाले सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम, बाहरी क्षेत्र से आने वाले पुलिसकर्मियों के लिए बैरक, मैस समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही मंडलायुक्त समेत अन्य अधिकारियों द्वारा समीक्षा बैठक भी रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में ही होती है। प्रशासनिक स्तर से भी मेला आरंभ होने में केवल 9 दिन शेष रह गए हैं, लेकिन अभी तक पुलिस फोर्स के ठहराव के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं खादर क्षेत्र में मेले के लिए बनने वाले अस्थाई रास्तों में भी ठेकेदारों की लापरवाही के चलते देरी हो रही है।
विज्ञापन

- मेरठ सेक्टर की सड़क भी अधूरी
दीपावली के बाद से मेले में कुछ दुकानदार पड़ाव डालने लगेंगे। इसके लिए मेरठ सेक्टर, बुलंदशहर सेक्टर, पशु मेला और सदर के मार्ग तैयार करना जरूरी है, लेकिन जिला प्रशासन की सख्ती के बाद भी तैयारियों में देरी हो रही है। आधी अधूरी तैयारियों के बीच मेले में आने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले मेलाधिकारी
मेला क्षेत्र से गन्ने की फसल तेजी से कटवाई जा रही है। जिन क्षेत्रों से फसल कट चुकी है, वहां पर अस्थाई निर्माण चालू करा दिए गए हैं। पुलिस लाइन के लिए भी स्थान चिन्हित कर ली गई है। उस क्षेत्र में खड़ी फसल भी जल्द कटवाकर पुलिस लाइन का निर्माण चालू कराया जाएगा। जल्द सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगे। मेलाधिकारी-एडीएम गढ, अरविंद कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed