{"_id":"617c376212a902121f525830","slug":"hapur-news-garh-news-gbd228568912","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, दंपती घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, दंपती गंभीर
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-मेरठ रोड पर गांव पौपाई के निकट ऑटो की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक भूसे से भरे ट्रक से टकरा गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दंपती भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेरठ रेफर कर दिया गया है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
गढ़ क्षेत्र के गांव पावटी निवासी संदीप शुक्रवार को पत्नी रेखा के साथ जनपद अमरोहा के कस्बा गजरौला गए थे। वहां से देर शाम दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। गढ़-मेरठ रोड पर गांव पौपाई के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं संदीप की बाइक को टक्कर मारने के बाद ऑटो चालक ने तेजी से भागने की कोशिश की, जिसमें दूसरी बाइक में भी टक्कर मार दी। ऑटो की टक्कर से बाइक मेरठ की तरफ से आ रहे भूसे से भरे ट्रक से टकरा गई। बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ऑटो समेत मौके से भाग निकला।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने दंपती को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। सीओ पवन कुमार ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। वहीं घायलों को मेरठ के अस्पताल भेज दिया गया है। भूसे के ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। संवाद