{"_id":"6176fd7e52f1b8678a0fa625","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2283373107","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ में 20 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ में 20 घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ में 20 घंटे गुल रही बिजली
गढ़मुक्तेश्वर। रविवार की शाम तेज बारिश और आंधी के कारण क्षेत्र की बिजली सप्लाई 20 घंटे गुल रही। रातभर गंगानगरी समेत आसपास के गांवों में अंधेरा छाया रहा।
कटौती के कारण सोमवार की सुबह भी लोगों को पेयजल आपूर्ति, दैनिक कार्यों के अलावा पशुओं के लिए चारा काटने की दिक्कतों से जूझना पड़ा। दोपहर करीब ढाई बजे आपूर्ति सुचारु हुई। लोगों ने बताया कि गढ़ क्षेत्र में बारिश और तेज हवाओं के आने पर बिजली सप्लाई बंद हो जाती है, जो एक बड़ी समस्या है। जिसको ठीक करने के लिए निगम के कर्मचारियों को पूरा एक दिन लग जाता है, जिसके बाद बिजली सप्लाई सुचारु हो पाती है।
विद्युत निगम के एक्सईएन केपी पुरी ने बताया कि सिंभावली से आने वाली मेन लाइन में फॉल्ट होने के कारण सप्लाई बंद थी, लेकिन सोमवार दोपहर को फॉल्ट ठीक करा दिया गया। संवाद