फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कमीशन बढ़वाने के लिए स्टांप वेंडरों ने की हड़ताल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कमीशन बढ़वाने के लिए स्टांप वेंडरों ने की हड़ताल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कमीशन बढ़वाने व ई-स्टांपिंग में ढील देने समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को स्टांप वेंडर हड़ताल पर रहे। वेंडरों ने
सब रजिस्ट्रार के माध्यम से एक ज्ञापन स्टांप आयुक्त को भेजा।
ऑल यूपी स्टांप वेंडर्स एसोसिएशन के जिला महामंत्री नवीन कुमार गुप्ता कि स्टांप वेंडरों को दिया जाना वाला कमीशन कम कर दिया गया है। अब एक लाख रुपये के स्टांप पर सिर्फ 88 रुपये ही मिल रहे हैं। ऐसे में ऑपरेटर व सहायक का मानदेय देना भी मुश्किल हो रहा है। कमीशन में कटौती व ई-स्टांपिंग की व्यवस्था लागू होने से स्टांप वेंडर अनावश्यक रुप से परेशान हैं। वेंडरों के हितों के लिए एक दिन की हड़ताल का फैसला किया गया है।

उन्होंने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में ई स्टांपिंग में भी वेंडर्स को एक प्रतिशत कमीशन का प्रावधान किया जाए अथवा उत्तराखंड सरकार द्वारा जुलाई 2015 में वर्णित प्रावधानों को उप्र में लागू किया जाए। ई स्टांप के साथ ही 500 रुपये मूल्य वर्ग तक फिजिकल स्टांप की बिक्री आगामी एक वर्ष तक समानांतर जारी रखी जाए। उन्होंने स्टांप वेंडर्स कल्याण अधिनियम बनाकर पांच लाख का दुर्घटना बीमा कराए जाने, 500 रुपये मूल्य के ई स्टांप में त्रुटि होने पर रेक्टिफिकेशन कराने समेत अन्य मांग रखी।। वहीं तहसील व जिला मुख्यालयों में इंफ्रास्ट्रक्चर रखने के लिए सुरक्षित स्थान और बिजली कनेक्शन की सुविधा दिलाने की मांग भी की गई है। ज्ञापन देने वालों में गौरव, गजेंद्र, सोमपाल, आशुतोष रस्तौगी, पवन, मंगू चौहान, मुकेश, नितिन, लक्ष्मण, दिनेश शर्मा, राजेंद्र, सुखवीर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed