फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दहेज के लिए महिला को पीटा, कराया गर्भपात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
hapur news
दहेज के लिए महिला को पीटा, कराया गर्भपात
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ नगर निवासी एक महिला ने बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर गर्भपात कराने और उसके पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गढ़ नगर के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसकी बेटी की शादी कई वर्ष पूर्व दिल्ली निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दामाद व अन्य लोगों ने दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला का कहना है कि आरोपी आए दिन उसकी बेटी के साथ मारपीट कर उसका गर्भपात करा दिया। महिला ने बेटी के पति पर जबरन अप्राकृतिक यौन शोषण करने का भी आरोप लगाया है। वहीं मांग पूरी नहीं करने पर आरोपियों ने मारपीट की, जिससे उसकी बेटी का गर्भपात हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी बेटी को घर से निकाल दिया। इस संबंध में गढ़ कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसे शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज करानी पड़ी।
विज्ञापन

सीओ पवन कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ महिला उत्पीड़न, जबरन गर्भपात कराने, अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed