{"_id":"61365ac68ebc3e83b5411cac","slug":"hapur-news-garh-news-gbd225437632","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयाबांस में शौचालय पर ताला, खुले में शौच जा रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयाबांस में शौचालय पर ताला, खुले में शौच जा रहे लोग
विज्ञापन
गढ़ के गांव नयाबांस में खुले में शौच को जाती महिलाएं।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयाबांस में शौचालय पर ताला, खुले में शौच जा रहे लोग
गढ़मुक्तेश्वर। गंगा से सटे गांवों को भले ही ओडीएफ घोषित कर दिया गया हो लेकिन आज भी गांवों के लोग खुले में शौच को मजबूर हैं। नयाबांस के भी यही हाल हैं। पालिका की तरफ से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। लेकिन गंदगी के कारण पिछले तीन साल से यहां ताला लगा हुआ है।
गढ़ नगर पालिका के अंतर्गत नयाबांस गांव में करीब तीन साल पहले छह लाख की लागत से एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। ताकि गांव के लोग खुले में शौच न करें। ग्रामीणों ने बताया कि शौचालय पर तीन साल से ताला लगा हुआ है। वहीं गांव में कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिनके घर शौचालय नहीं बने हुए हैं। जिसके चलते ये लोग खुले में शौच के लिए जाते हैं।
ओडीएफ घोषित हो चुका है गांव
सरकार की योजना के तहत जिले में सबसे पहले गंगा से सटे गांवों को ओडीएफ घोषित किया था। इसके लिए गांवों घर-घर शौचालयों व सार्वजनिक शौचालय भी बनवाए गए। खादर क्षेत्र के पूठ, शंकराटीला, लठीरा, रामपुर न्यामतपुर, शाहपुर, अब्दुल्लापुर समेत अन्य सभी गांव ओडीएफ घोषित कर दिए गए थे। लेकिन आज भी लोग खुले में शौच के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों को करेंगे जागरूक
पालिका की तरफ से सार्वजनिक शौचालय बनाया हुआ है, टीम को भेजकर सफाई कार्य कराया जाएगा। वहीं जिन घरों में शौचालय नहीं बने हैं, वहां पर शौचालय बनवाए जाएंगे। इसके अलावा लोगों को खुले में शौैच न करने के लिए जागरूक किया जाएगा। - सुभाष सिंह, सफाई निरीक्षक गढ़ पालिका