{"_id":"6133b2b58ebc3eb6fa771f6b","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2253216111","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाविक से अभद्रता पर हेड कांस्टेबल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाविक से अभद्रता पर हेड कांस्टेबल निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाविक से अभद्रता पर हेड कांस्टेबल निलंबित
गढ़मुक्तेश्वर। गंगानगरी ब्रजघाट में नाविक से अभद्रता के मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी ने चौकी में तैनात एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।
गंगानगरी ब्रजघाट में बाहरी क्षेत्रों श्रद्धालु और यात्री गंगा स्नान व अन्य धार्मिक कर्मकांड करने के लिए पहुंचते हैं। वहीं विभिन्न प्रदेशों से मृतकों की अस्थि विसर्जन करने के लिए भी लोग ब्रजघाट आते हैं। बृहस्पतिवार को अस्थि विसर्जन करने आए कुछ लोगों ने एक नाविक पर अधिक किराया मांगने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। जिस पर वहां मौजूद हेड कांस्टेबल अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। जिसके द्वारा नाविक से अभद्रता करने और बीयर मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसे संज्ञान में लेते हुए एसपी दीपक भूकर ने प्रथमदृष्टया जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी कर्मी अनिल कुमार को निलंबित कर दिया है। सीओ पवन कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।