फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

चालक की झपकी से 40 मजदूरों से भरी बस डिवाइडर पर चढ़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
hapur news
चालक की झपकी से 40 मजदूरों से भरी बस डिवाइडर पर चढ़ी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर ब्रजघाट के पास प्राइवेट बस चालक की झपकी लगने के कारण बस डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कोई भी यात्री हादसे में घायल नहीं हुआ। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चौकी पहुंचाया।
शुक्रवार की सुबह को बिहार से 40 मजदूरों को लेकर एक प्राइवेट बस पंजाब जा रही थी। सुबह करीब सात बजे जैसे ही बस नेशनल हाईवे पर गढ़ क्षेत्र में ब्रजघाट चैक पोस्ट के निकट पहुंची तो बस के चालक को अचानक झपकी लग गई। जिससे चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस डिवाइडर पर चढ़ गई। बस में बैठे मजदूरों में चींख पुकार मच गई और मजदूरों के साथ सवार छोटे बच्चों ने रोना शुरु कर दिया। गनीमत रही की कोई भी घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने मजदूरों को पीछे से आने वाले वाहनों में बैठाकर भेजा। वहीं पुलिस बस को कब्जे में लेकर चौकी ले आई।
कोरोना कर्फ्यू खत्म होने के बाद काम पर पंजाब लौट रहे थे मजदूर
मजदूर त्रिवेंद्र, प्रकाश, सिरोही, यसवंत, जुगल किशोर, संतरी समेत अन्य बस में सवार यात्रियों ने बताया कि वह पिछले माह कोरोना कर्फ्यू के चलते कामकाज कर घर लौट आए थे। जिसके बाद दोबारा से वह अपने परिवार के साथ पंजाब में अपने कामकाज पर लौट रहे थे, लेकिन ब्रजघाट के पास पहुंचकर अचानक से बस डिवाइडर पर चढ़ गई, लेकिन गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। बताया कि बुधवार की रात को पंजाब के लिए चले थे। लगातार 24 घंटे से बस चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर मौत बनकर दौड़ती हैं निजी बस
नेशनल हाईवे पर निजी बस चालक तेज गति से चलाते हैं, जिससे हाईवे पर आए दिन हादसे होने की सूचना मिलती रहती है। बता दें कि लंबे रुट की बसों में दो चालक और एक क्लीनर का होना आवश्यक होता है, लेकिन हाईवे पर ऐसी कई बसे होती हैं, जिनमें कोई नियमानुसार चालक और हेल्पर की पूर्ति नहीं होती है। जिसके चलते इस तरह के हादसे होते रहते हैं। वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन समेत एआरटीओ भी इस तरह के वाहनों पर कभी कभाकर कार्रवाई करते हैं, अन्यथा इस तरह की निजी बस चालकों के हौसले बुलंद रहते हैं और हाईवे पर तेज गति से दौड़ाते हैं।

- क्या कहते हैं अधिकारी
एआरटीओ, एआरएम और पुलिस के साथ बैठक कर इस तरह के वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कराई जाएगी। -विजयवर्धन तोमर, एसडीएम गढ़
-बस के डिवाइडर पर चढ़ने के दौरान हादसे में कोई भी व्यक्ति चोटिल नहीं हुआ। वहीं बस को कब्जे में लेकर चौकी पहुंचा दी गई, आगे की कार्रवाई की जाएगी।-जितेंद्र सिंह, कार्यवाहक चौकी प्रभारी, ब्रजघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed