{"_id":"6087091f8ebc3e7c19187cb4","slug":"hapur-news-garh-news-gbd217796789","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में महिला समेत पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में महिला समेत पांच लोग घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-सिंभावली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। एक युवक को चिकित्सकों ने गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया है।
मेरठ क्षेत्र के मवाना निवासी सचिन कुमार अपने भाई विक्रम के साथ सोमवार को गढ़ क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने आ रहे थे। जब वह दोनों मवाना से मध्य गंग नहर की पटरी से होते हुए गांव शाहपुर के निकट पहुंचे, तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और दोनों भाई घायल हो गए। वहीं गढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव अल्लाहबख्शपुर के पास गंगा स्नान करने आ रहे गाजियाबाद निवासी ब्रजमोहन की बाइक फिसलने से ब्रजमोहन और उसकी पत्नी रीना घायल हो गए। वहीं सिंभावली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की साइड लगने से बाइक सवार गजरौला निवासी महबूब भी घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को राहगीरों की मदद से स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने ब्रजमोहन को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।