{"_id":"60845ff28ebc3ec0d95c3c4e","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2176960162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग गया धनपुरा का छात्र लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग गया धनपुरा का छात्र लापता
विज्ञापन
कोचिंग गया धनपुरा का छात्र लापता
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव से कोचिंग के लिए गया छात्र संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छात्र की तलाश में जुट गई है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव धनपुरा निवासी अजय कुमार ने सिंभावली थाने में तहरीर दी है। बताया कि उसका 17 वर्षीय बेटा नरेश कुमार क्षेत्र के ही गांव दतियाना में सुबह सात बजे से आठ बजे तक कोचिंग सेंटर पर पढ़ता था। नरेश कुमार शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे कोचिंग सेंटर जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन दोपहर तक घर नहीं लौटा। पीड़ित ने बताया कि बेटे के कोचिंग सेंटर समेत रिश्तेदारों के साथ ही संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने तहरीर देकर बेटे की सकुशल बरामदगी की मांग की है। कार्यवाहक एसओ लाखन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्र की तलाश की जा रही है, जिसे जल्द बरामद कर लिया जाएगा। संवाद