फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

चुनाव में बांटने के लिए रसगुल्ले ला रहे दो पकड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
hapur news
चुनाव में बांटने के लिए रसगुल्ले ला रहे दो पकड़े
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली पुलिस ने ग्राम पंचायत चुनाव में मतदाताओं को लुभाने को बांटने के लिए लेकर जा रहे 90 किलो रसगुल्ले समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।
सिंभावली थाना कार्यवाहक एसओ लाखन सिंह ने बताया कि एसआई संजय कुमार शुक्रवार की रात टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव बिरसिंहपुर में पंचायत चुनाव के मद्देनजर एक प्रत्याशी के परिजनों द्वारा लग्जरी कार में भरकर रसगुल्ले मतदाताओं को बांटने के लिए लाए जा रहे हैं। कार मुक्तेश्वरा गांव से बिरसिंहपुर वाले रास्ते पर है। सूचना पर पुलिस टीम ने उक्त रास्ते पर चेकिंग शुरू की। इस दौरान पुलिस को एक कार आती दिखाई दी, जिसे रोककर तलाशी ली गई। कार में तीन टब से 90 किलो रसगुल्ले बरामद हुए। इस संबंध में कार सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए खरीद की रसीद और कार के दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह दस्तावेज नहीं दिखा सके। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अंकित कुमार और श्याम लोहिया निवासी गांव बिरसिंहपुर बताए हैं। अंकित ने बताया कि उसकी माता ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं। उक्त रसगुल्ले मतदाताओं को लुभाने के लिए वह लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन

एसएसआई लाखन सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर रसगुल्लों को कब्जे में ले लिया है। वहीं कार को सीज कर दिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 269, 270 समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed