{"_id":"6083140d8ebc3e9d1a00b104","slug":"hapur-news-garh-news-gbd217651152","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह क्लेश में युवक ने गंगा में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह क्लेश में युवक ने गंगा में लगाई छलांग
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गृह क्लेश के चलते मानसिक रूप से परेशान चल रहे युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। जिसे मल्लाहों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचाया। पुलिस ने युवक को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
गंगानगरी ब्रजघाट पर शुक्रवार की शाम एक युवक पहुंचा। जिसने गंगा तट पर स्नान कर मां गंगा की पूजा अर्चना की। इसके बाद युवक घूमने के बहाने से नाव में बैठ गया। जब नाविक नाव को लेकर गंगा की जलधारा के बीच में पहुंचा, तो अचानक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। इसके बाद नाव में मौजूद एक नाविक ने शोर मचाते हुए गंगा में छलांग लगा दी। इसके बाद अन्य मल्लाह भी गंगा में कूद गए। जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को गंगा से बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश आने पर युवक ने अपना नाम नरेंद्र निवासी नोएडा बताया, जिसने गृह क्लेश के चलते गंगा में कूदकर जान देने की कोशिश की। एसआई सतपाल सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। जिनके आने के बाद युवक को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।