फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मैं सुसाइड करने जा रही हूं, मुझे ढूंढने की कोशिश न करें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मैं सुसाइड करने जा रही हूं, मुझे ढूंढने की कोशिश न करें
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में मां की डांट से गुस्साई किशोरी घर में सुसाइड नोट छोड़कर लापता हो गई। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है।

जनपद गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने सिंभावली थाने में तहरीर दी है। बताया कि वह सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में करीब पांच माह से किराए के मकान में अपने परिजनों के साथ रह रहा है। रविवार को उसकी पत्नी ने कामकाज के दौरान किसी बात को लेकर उसकी 16 वर्षीय बेटी को डांट दिया था, जिसके चलते उसकी बेटी गुस्सा हो गई। जो 20 अप्रैल की सुबह बिना बताए घर से चली गई। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित ने बताया कि बेटी की तलाश के दौरान पड़ोस में रहने वाली एक किशोरी ने बताया कि वह एक पर्ची लिखकर कमरे में रखकर गई है। पर्ची में उसकी बेटी ने अपनी मां की डांटने से गुस्सा होकर लिखा कि मैं सुसाइड के लिए जा रही हूं, मुझे तलाश करने की कोशिश न करें। बेटी का सुसाइड नोट पढ़कर उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है। एसओ राहुल चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है। जिसे जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed