फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

रसगुल्ले बांटने पर प्रत्याशी गिरफ्तार, 62 पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
hapur news
रसगुल्ले बांटने पर प्रत्याशी गिरफ्तार, 62 पर मुकदमा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ और सिंभावली पुलिस ने पंचायत चुनाव में मतदाताओं को रसगुल्ले बांटते हुए प्रधान पद के एक प्रत्याशी को गिरफ्तार करते हुए 62 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

गढ़ कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के गांव जनुपुरा में पुलिस टीम ने दबिश दी। दबिश के दौरान ग्राम पंचायत चुनाव के मद्देनजर मनोज पाल, योगेंद्र, विकास यादव, रोहित, अंकित, मनीष द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए रसगुल्लों के पैकेट बांट रहे थे। इस दौरान कोविड-19 संक्रमण को लेकर जारी किए गए दिशानिर्देश व धारा 144 का उल्लंघन हो रहा था। मिठाई लेने के लिए मौके पर 55 लोगों की भीड़ जमा थी। पुलिस टीम को देख अन्य लोग भाग निकले, लेकिन बांटने वाले लोगों को मौके पर दबोच लिया। वहीं सिंभावली एसओ राहुल चौधरी ने बताया कि मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर गांव फत्तापुर लिसड़ी में छापा मारा। जहां स्कूल के निकट एक प्रधान पद का प्रत्याशी नेत्रपाल मतदाताओं को लुभाने के लिए सोन पापड़ी के डिब्बे बांट रहा था। जिसके पास से पुलिस टीम को साढ़े पांच किलो सोन पापड़ी बरामद हुई। सभी आरोपियों के खिलाफ महामारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed