फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण ने पकड़ी रफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
hapur news
हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। मेरठ से लेकर प्रयागराज तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण के काम ने रफ्तार पकड़ ली है। एक्सप्रेसवे के लिए गढ़ क्षेत्र के 22 गांवों के किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। जिसमें से अब तक 26.2092 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। इसके लिए 53 करोड़ 67 लाख रुपये का मुआवजा भी लाभार्थियों को बांटा जा चुका है। वहीं, 132 लोग तहसील में बैनामा भी करा चुके हैं। इसके अलावा बचे हुए लोगों की भूमि की पैमाइश कर बैनामे कराए जा रहे हैं।
गंगा एक्सप्रेसवे गंगा से सटे जनपद के कई गांवों से होकर गुजरेगा। इस एक्सप्रेसवे में गढ़ तहसील क्षेत्र के 22 गांव शामिल हैं, जिसमें किसानों से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस कार्य में पूरा प्रशासनिक अमला व्यस्त लगा हुआ है। 22 गांवों की सूची तैयार कर भूमि स्वामियों के सामने पैमाइश की जा रही है। उसके बाद गढ़ तहसील में बने रजिस्ट्रार कार्यालय में किसानों से बैनामे कराए जा रहे हैं। इतना ही नहीं 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे की निर्माण प्रक्रिया आरंभ हो गई है। यूपीडा ने रिक्वेस्ट ऑफ प्रपोजल के लिए टेंडर निकाल दिया है। जानकारी के अनुसार मेरठ से प्रयागराज तक प्रस्तावित एक्सप्रेसवे में 12 पैकेज हैं, जिनको चार ग्रुप में बांटा गया है। मेरठ के बिजौली गांव से हापुड़ की तहसील गढ़मुक्तेश्वर के गांव चांदनेर तक 49 किमी का रास्ता पहले पैकेज में शामिल है। पंचायत चुनाव के बाद पहले पैकेज का कार्य शुरू होने संभावना है।
विज्ञापन

गढ़ प्रभारी सब रजिस्ट्रार अमित वर्मा ने बताया कि 26 फरवरी से गंगा एक्सप्रेसवे से संबंधित बैनामे शुरू हो चुके हैं। इसमें अभी तक 132 भूमि धारक बैनामा करा चुके हैं। इसके अलावा एक्सप्रेसवे के लिए सरकार द्वारा अभी तक 26.2092 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है, जिसमें सरकार द्वारा लाभार्थियों को 53 करोड़ 66 लाख 74 हजार 120 रुपये का मुआवजा वितरण किया जा चुका है। आगे जैसे जैसेे बैनामे होते रहेंगे, उसी के आधार पर 15 दिन के भीतर मुआवजा भेजा जाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed