{"_id":"606ca9cf8ebc3e59012baab8","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2167205103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में बालक समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में बालक समेत चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटना में बालक समेत चार घायल
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-सिंभावली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक बालक समेत चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
जनपद अमरोहा के कस्बा गजरौला क्षेत्र निवासी राजकमल अपने पांच साल के बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर मंगलवार की दोपहर किसी काम से हापुड़ जा रहा था। नेशनल हाईवे पर सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में ढाना रोड की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में साइड मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और राजकमल और उसका बेटा मोंटू घायल हो गए। वहीं गढ़-मेरठ रोड पर गांव नानपुर के निकट हुए सड़क हादसे में मूलराज निवासी हसनपुर घायल हो गए। इसके अलावा गढ़-स्याना रोड पर बाइक अनियंत्रित होने से घनसूरपुर निवासी रौनक भी घायल हो गया। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया है। संवाद