फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मुरादपुर में दो पक्षों में पथराव, आठ घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मुरादपुर में दो पक्षों में पथराव, आठ घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव मुरादपुर में प्रधानी चुनाव को लेकर वोट मांगने के दौरान आमने-सामने आने पर दो संभावित प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच मारपीट और पथराव हो गया। जिसमें दोनों पक्षों से एक महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी इकरार और फराईम दोनों ही पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान पद को लेकर भावी उम्मीदवार हैं। मंगलवार को दोनों ही अपने-अपने समर्थकों को साथ लेकर मतदाताओं से जनसंपर्क कर रहे थे। मंगलवार की देर शाम एक स्थान पर इकरार और फराईम समेत उनके समर्थक आमने-सामने आ गए। एक दूसरे को आमने-सामने देखकर दोनों संभावित प्रत्याशियों के समर्थक अपने-अपने पक्ष में नारे लगाने लगे। जिसे लेकर दोनों संभावित प्रत्याशियों के बीच बहस हो गई। थोड़ी देर में बहस के बाद गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गई। दोनों के समर्थकों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। घटना में इकरार पक्ष की ओर से फरमीना सिर में ईंट लगने से घायल हो गया। वहीं नदीम और इस्तेकार भी घायल हो गए। इसके अलावा दूसरे पक्ष से संभावित प्रत्याशी फराईम समेत इमरान, हारिस, इरफान, आले नबी घायल हो गए। हंगामा होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाबुझा कर शांत कराया। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसएसआई लाखन सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोनों ही पक्षों की तरफ से दो लोग हिरासत में लिए गए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। घायलों को उपचार के लिए सिंभावली पीएचसी में भर्ती कराया गया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed