{"_id":"606b5b1d8ebc3edc0649d1bb","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2166563136","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर कैंटर की टक्कर से पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर कैंटर की टक्कर से पिता-पुत्र घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर कैंटर की टक्कर से पिता-पुत्र घायल
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में हाईवे पर कैंटर की टक्कर लगने से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव रतूपुरा निवासी भूरे सोमवार की दोपहर अपने पुत्र कादिर के साथ बाइक से हापुड़ की तरफ जा रहे थे। सिंभावली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सिंभावली शुगर मिल के गन्ना यार्ड के सामने तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सिंभावली पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने दोनों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया है। इस संबंध में भूरे के भाई कलवा ने कैंटर चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ राहुल चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद