Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

महिला कर्मचारी के रिश्वत मांगने पर भाकियू ने किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ एसडीओ कार्यालय का घेराव करते भाकियू भानु कार्यकर्ता। - फोटो : GARH
महिला कर्मचारी के रिश्वत मांगने पर भाकियू ने किया हंगामा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। विद्युत निगम की महिला कर्मचारी द्वारा एक किसान से अवैध शुल्क मांगने पर गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने निगम के एसडीओ का घेराव कर हंगामा किया। कर्मचारी द्वारा माफी मांगने पर मामला शांत हुआ। वहीं भाकियू कार्यकर्ताओं ने ओटीएस में पंजीकरण की तिथि भी बढ़ाने की मांग की।
भाकियू भानु के प्रदेश महासचिव सरनजीत गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को विद्युत निगम के एसडीओ हरि सिंह का घेराव कर हंगामा किया। सरनजीत गुर्जर ने कहा कि गांव नानपुर निवासी एक किसान से निगम की एक महिला कर्मचारी ने विद्युत बिल ठीक कराने की एवज में अवैध धन की मांग की है। उन्होंने कहा कि विद्युत निगम में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, अधिकारी और कर्मचारी बिना रिश्वत लिए कोई काम करने के लिए तैयार नहीं हैं। कई बार शिकायत की गई लेकिन उनके रवैये में कोई सुधार नहीं हो रहा। जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। वहीं किसानों ने कहा कि शासन द्वारा चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना में पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 मार्च है, लेकिन गन्ना भुगतान न मिल पाने के चलते किसानों की जेब खाली पड़ी हुई हैं। ऐसे में किसानों को इस योजना का लाभ मिल पाना बेहद मुश्किल लग रहा है। किसान पंजीकरण नहीं करा पा रहे हैं। ऐसे में पंजीकरण की तिथि भी बढ़ाई जानी चाहिए। वहीं महिला कर्मचारी द्वारा माफी मांगे जाने पर किसान शांत हुए। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी किसान अथवा उपभोक्ता से अवैध धन की मांग की गई, तो भाकियू भानु विद्युत निगम के एक्सईएन और एसडीओ कार्यालय में तालाबंदी कर आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी। इस मौके पर आदेश गुर्जर, टीटू गुर्जर, रोहित, मनोज फौजी, कृष्णवीर गब्बर, संदीप समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं विद्युत निगम के एसडीओ हरि सिंह का कहना है कि बिलों में जांच के बाद संसोधन कराया जा रहा है। किसान के बिल की जांच कर ठीक कराया जाएगा। ओटीएस योजना के संबंध में किसानों की मांग के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed