Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

उत्तराखंड के नए सीएम तीरथ सिंह रावत की ससुराल में मना जश्न

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
hapur news
उत्तराखंड के नए सीएम तीरथ सिंह रावत की ससुराल में मना जश्न
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। भाजपा हाईकमान द्वारा तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का नया सीएम बनाने पर गढ़ में भी जमकर जश्न मना। मुख्यमंत्री का गढ़ से गहरा रिश्ता है, उनकी ससुराल यहीं की है। जैसे ही मुख्यमंत्री के लिए उनके नाम की घोषणा हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा उनके ससुराल पक्ष के लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया तथा मिठाई बांटी।

उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के इस्तीफे के बाद राज्यपाल और कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद सांसद तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड के सीएम पद की जिम्मेदारी मिली है। तीरथ सिंह रावत का गढ़ से काफी गहरा रिश्ता है। नगर के स्याना चौपला निवासी स्वर्गीय चंद्र प्रकाश त्यागी की पुत्री रश्मि त्यागी की शादी करीब 25 वर्ष पहले तीरथ सिंह रावत से हुई थी। रश्मि त्यागी के भाई विकास त्यागी गढ़ में स्याना रोड पर एक मशरूम उत्पादन केंद्र का संचालन करते हैं, विकास त्यागी की पत्नी योगिता त्यागी ने बताया कि रश्मि ने गढ़ के राम मनोहर इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और इंटर में पढ़ाई की थी, जिसके बाद उन्होंने मेरठ में जाकर अपनी स्नातक और पीएचडी तक की पढ़ाई की है। रश्मि त्यागी के पति तीरथ सिंह राजनीति से जुड़े थे, जिसमें कई बड़े पदो की जिम्मेदारी संभालने को मिली। जानकारी के अनुसार वर्ष 2013 से 2015 में तीरथ सिंह भाजपा के उत्तराखंड प्रदेशाध्यक्ष पद पर रहे, वर्ष 2012 से 2017 तक उत्तराखंड के सतपुली विधानसभा से विधायक रहे थे। वर्तमान में उत्तराखंड की लोकसभा गढ़वाल से 2019 से वह सांसद हैं। जिनको अब उत्तराखंड के सीएम के पद की जिम्मेदारी सौंप दी है। उनके सीएम बनने पर गढ़ में भी लोगों में खुशी की माहौल है। वहीं तीरथ सिंह की ससुराल में भी लोगों ने ढोल नगाड़ो के साथ जश्न मनाते मिठाई बांटकर खुशी की इजहार किया। इस मौके पर अरविंद सोम, कमल त्यागी, अरुण त्यागी, सुमित त्यागी, अवनीश ठाकुर, नवीन, अशोक कुमार, रोनू, आदित्य, रोहित, हर्ष खिलवाई, बल्ली, लविश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed