Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

चाचा की हत्या करने वाले भाइयों को पुलिस ने दबोचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
hapur news
सिंभावली पुलिस की गिरफ्त में मोहित के हत्यारोपी। - फोटो : GARH
चाचा की हत्या करने वाले भाइयों को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव दत्तियाना में पारिवारिक विवाद में घर में घुसकर दो भाइयों ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर चाचा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली तथा दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस व पीएसी तैनात की गई है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव दत्तियाना में मंगलवार की रात पारिवारिक विवाद के चलते गांव के ही रहने वाले शुभम और अभिषेक अपने एक साथी प्रशांत और ममेरे भाई शुभम नागर निवासी गांव छुछई जनपद मेरठ को साथ लेकर अपने चाचा मोहित (27 वर्ष)के घर पहुंच गए। जिन्होंने दरवाजा खोलते ही मोहित के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव कराने पर आरोपियों ने मोहित के भाई रोहित के साथ भी मारपीट की। इसी बीच शुभम ने तमंचे से मोहित के सीने में गोली मार दी और धमकी देते हुए भाग निकले। जिसके बाद परिजनों ने दोनों घायलों को हापुड़ के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा और सीओ पवन कुमार भी गांव में पहुंच गए। घटना के संबंध में रोहित ने चारों आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। रात में ही पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

गलतफहमी बनी हत्या का कारण
तहरीर देते हुए रोहित ने बताया कि कुछ दिन पहले भाभी और मां के बीच कुछ कहासुनी हो गई। जिसमें भाभी ने उसपर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। मामला शांत करने के लिए उसने भाभी से माफी मांग ली। लेकिन मंगलवार की रात आरोपियों ने घर में घुसकर हमला करते हुए उसके भाई की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पुलिस व पीएसी तैनात
सिंभावली एसओ राहुल चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह दत्तियाना के जंगल से दोनों मुख्य आरोपी अभिषेक और शुभम को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। प्रशांत और शुभम नागर की तलाश की जा रही है। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई है।

गमगीन माहौल में हुआ मृतक का अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की दोपहर बाद मृतक मोहित का शव गांव में पहुंचा। मृतक के शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम गांव के ही श्मशान घाट में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed