{"_id":"6047b9038ebc3ec44635af3e","slug":"hapur-news-garh-news-gbd215129560","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के तबादले पर अड़े अधिवक्ता, नहीं किया कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के तबादले पर अड़े अधिवक्ता, नहीं किया कार्य
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। अधिवक्ताओं ने मंगलवार को बार बैठक कर एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार जारी रखने तथा जल्द तबादला न होने पर डीएम से मिलकर शिकायत करने का निर्णय लिया है।
गढ़ तहसील परिसर में मंगलवार को बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता बार अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा और संचालन सचिव चौधरी अवनीश कुमार ने किया। चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि अधिवक्ताओं को एसडीएम न्यायालय का बहिष्कार किए हुए काफी समय हो गया है, लेकिन कोई भी अधिकारी सुनवाई करने के लिए तैयार नहीं है। एसडीएम की तरफ से भी वार्ता का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है, जिसके चलते अधिवक्ताओं में रोष बढ़ रहा है। एसडीएम की हठधर्मिता के चलते वादकारियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है, लेकिन उनके व्यवहार में कोई भी फर्क नहीं हुआ। गत बैठक में भी अधिवक्ताओं ने डीएम से मिलकर इस संबंध में वार्ता करने का निर्णय लिया था, लेकिन किसी कारण वश डीएम से मिलने नहीं जा सके। सचिव चौधरी अवनीश कुमार ने कहा कि अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही डीएम से मिलकर एसडीएम का तबादला अन्य तहसील में करने की मांग करेगा। तबादला न होने तक अधिवक्ताओं द्वारा एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार जारी रहेगा। इस मौके पर चौधरी अमरपाल सिंह, रोहताश ठाकुर, सुहैल खान, आनंद भाटी, केएल चौहान, महताब चौधरी, हेमंत गौड़ समेत अन्य अधिवक्ता शामिल रहे। संवाद