फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

छात्राओं की सुरक्षा के लिए स्कूल-कॉलेजों का आसपास तैनात रहेगी पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
hapur news
छात्राओं की सुरक्षा के लिए स्कूल-कॉलेजों का आसपास तैनात रहेगी पुलिस
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। स्कूल-कॉलेज खुलने के बाद छेड़छाड़ की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। ऐसे में पुलिस छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर हो गई है। अब सुबह व दोपहर को छुट्टी के दौरान स्कूल-कॉलेजों के आसपास पुलिस की पिकैट तैनात रहेगी।
छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सरकार ने भले ही एंटी रोमियो दल बनाया लेकिन जिले में इसका सख्ती से पालन नहीं हो रहा है। हालांकि कुछ दिन तक यह अभियान चलाया गया लेकिन इसके बाद ये ठंडे बस्ते में चला गया। स्कूल-कॉलेज खुलने के बाद मनचलों का आतंक फिर से बढ़ने लगा है। छात्राओं के साथ रास्ते में छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ गई हैं, ऐसे में पुलिस अब फिर से छात्राओं की सुरक्षा को लेकर संजीदा दिखाई दे रही है। कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार ने बताया कि आए दिन नगर में स्कूल और कॉलेज के आसपास छेड़छाड़ की सूचना मिलती है। अब स्कूल-कॉलेज भी खुल गए हैं, छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष पिकैट की तैनाती कराई जाएगी। स्कूल कॉलेज जाने के समय और छुट्टी के दौरान पुलिसकर्मी रेलवे रोड, पुरानी दिल्ली रोड और गढ़ चौपला पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि छात्राएं डरें नहीं, सशक्त बनें। मनचले कोई हरकत करें तो पुलिस को सूचित करें। महिला हेल्पलाइन 1090 पर कॉल करें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में डटकर मुकाबला करें। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी स्कूल, कॉलेजों के प्रबंधकों से बातचीत कर छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था सुरक्षित करेगी।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज ट्रस्टी चौधरी रेणुका सिंह ने कहा कि छात्राओं के स्कूल कॉलेज के आसपास पुलिस का पहरा जरूरी है, यदि कोई घटना हो तो तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्या कुसुम त्यागी ने कहा कि स्कूल और कॉलेज की तरफ चक्कर लगाने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करे। ताकि छात्राओं में भय का माहौल न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed