फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने तहसील का किया घेराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ तहसील में कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन देते भाकियू भानु के प्रदेश महासचिव। - फोटो : GARH
भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने तहसील का किया घेराव
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र में बढ़ रही पशु चोरी और गोकशी की घटनाओं से गुस्साए भाकियू भानु कार्यकर्ताओं ने तहसील का घेराव कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। अपराधों पर अंकुश नहीं लगने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
भाकियू भानु प्रदेश महासचिव सरनजीत सिंह गुर्जर के नेतृत्व में बुधवार को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सरनजीत सिंह गुर्जर ने कहा कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। गांव हिरनपुरा से 14 फरवरी की रात चोरों ने विनीत के तीन पशु चोरी कर लिए। इसके अलावा भी कई गांवों में पशु चोरी की घटनाएं हो चुकी है। वहीं उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले गांव पौपाई और उसके बाद गांव पावटी के जंगलों में भी गोकशी की घटनाओं को अंजाम दिया गया। लेकिन पुलिस केवल गोवंशों के अवशेष ही बरामद कर सकी। लगातार पशु चोरी और गोकशी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश है। कृष्णवीर सिंह गब्बर ने कहा कि उक्त सभी घटनाओं का जल्द से जल्द खुलासा होना चाहिए। वहीं क्षेत्र में अपराधियों और आपराधिक घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए पदाधिकारियों ने ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर आदेश गुर्जर, बिल्लू, विनीत, मनोज फौजी, हेम सिंह, ओमकार, बिजेंद्र, रिषिपाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed