फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बरातघर से दुल्हन का जेवर से भरा बैग चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बरातघर से दुल्हन का जेवर से भरा बैग चोरी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर एक होटल के पास बने बरातघर में शादी समारोह से दुल्हन के जेवर से भरा बैग चोरी हो गया। पीड़ित के अनुसार चोरी हुए बैग में करीब चार लाख रुपये के जेवरात थे। पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

जनपद मेरठ निवासी अशोक कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी है, जिसमें उल्लेख किया है कि अपनी बेटी की शादी मंगलवार को गढ़ में आकर नेशनल हाईवे पर स्थित एक बरातघर में की। शादी समारोह में कामकाज खत्म होने के बाद दुल्हन को विदाई का समय आया, तो दुल्हन के परिजनों द्वारा दिए जाने वाला जेवर का बैग मौके से गायब मिला, जिसको देख परिजनों के होश उड़ गए और बरात घर में मौजूद लोगों ने बैग की काफी तलाश की, लेकिन बैग नहीं मिल सका। जिसके बाद लड़की के पिता ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया और मामले की जानकारी दी। पीड़ित के अनुसार चोरी हुए बैग में करीब चार लाख रुपये के जेवरात थे। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं गढ़-मेरठ रोड पर स्थित एक मंडप से शादी समारोह के दौरान शादी में आए व्यक्ति की अंगूठी चोरी हो गई। इस संबंध में भी थाने में तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर शीलेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed