फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दिल्ली बॉर्डर जा रहे किसानों को लेकर सतर्क रही पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दिल्ली बॉर्डर जा रहे किसानों को लेकर सतर्क रही पुलिस
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में जनपद अमरोहा क्षेत्र के किसानों के जत्थे के जाने की सूचना पर पुलिस हाईवे पर सतर्क रही। वहीं दिल्ली की तरफ जा रहे किसानों के वाहनों के नंबर नोट कर आगे जाने दिया गया।

दिल्ली बॉर्डर पर कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसानों के धरने प्रदर्शन में जनपद समेत आसपास के क्षेत्रों से किसानों का पहुंचना लगातार जारी है। शनिवार को जनपद अमरोहा क्षेत्र के गांव बाजपुर समेत अन्य गांवों से किसानों के जत्थे दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन को समर्थन देने के लिए पहुंचे। किसान खाद्य सामग्री समेत अन्य सामान अपने साथ ले गए। सीओ पवन कुमार, कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार और चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह दोनों जनपदों के बॉर्डर पर स्थित गंगा पुल के निकट सुबह से ही मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों समेत सुरक्षा बलों के जवानों ने मुरादाबाद, अमरोहा की तरफ से आ रहे किसान यूनियन के झंडे लगे वाहनों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों समेत अन्य संदिग्ध वाहनों की लगातार चेकिंग की गई। वहीं वाहनों के नंबर नोट कर चालक और उनमें सवार लोगों के नाम और पते भी नोट किए। जिसके बाद ही उन्हें आगे के लिए जाने दिया गया। सीओ पवन कुमार ने बताया कि शासन और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नेशनल हाईवे पर लगातार सतर्कता बरती जा रही है। दिल्ली की तरफ जा रहे वाहनों की चेकिंग और नंबर समेत लोगों के नाम नोट किए जा रहे हैं। किसी को भी हाईवे समेत अन्य स्थानों पर हुड़दंग करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed