{"_id":"6016f9238ebc3e08b831773b","slug":"hapur-news-garh-news-gbd212937527","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में महिला-बच्ची समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में महिला-बच्ची समेत पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटनाओं में महिला-बच्ची समेत पांच घायल
गढ़मुक्तेश्वर। मेरठ और स्याना रोड पर हुए सड़क दुर्घटनाओं में महिला व बच्ची समेत पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
जनपद मेरठ के मनावा निवासी विवेक अपनी पत्नी रीता और बच्ची नेहा के साथ बाइक पर सवार होकर रविवार को अमरोहा की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह गढ़ क्षेत्र के गांव नानपुर के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइड मार दी, जिससे बाइक चला रहा विवेक बाइक से नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे जा गिरा। बाइक पर बैठे तीनों लोग घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना में बुलंदशहर के औरंगाबाद निवासी नवनीत अपने साथी तुषार के साथ कार में सवार होकर सिंभावली क्षेत्र में जा रहे थे। जैसे ही वह गांव सिखैड़ा फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो गलत दिशा में आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार सवार दोनों साथी घायल हो गए। वहीं कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को राहगीरों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि घायल बिना किसी कार्रवाई के गंतव्य को रवाना हो गए। संवाद