फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बंदरों ने बच्चे पर किया हमला, छत से गिरकर हुई मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बंदरों ने बच्चे पर किया हमला, छत से गिरकर हुई मौत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण अंचल में भी बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गांव सालौनी में बंदर के हमले से डर कर नौ साल के बच्चे की छत से नीचे गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने बिना कोई कार्रवाई किए मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है।
तहसील क्षेत्र के गांव सालौनी निवासी मांगेराम का नौ वर्षीय बेटा दीपांशु अपने परिजनों के साथ रविवार को घर पर मौजूद था। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे बंदरों का झुंड घर में घुस आया। बंदरों को देखकर दीपांशु उन्हें भगाने के लिए दौड़ा और उनके पीछे-पीछे छत पर पहुंच गया। इसी बीच बंदरों के झुंड ने उसपर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के दौरान पीछे हटते हुए बच्चा छत से नीचे जा गिरा। जिसकी चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। इस दौरान दीपांशु को लहूलुहान देखकर उनके होश उड़ गए। परिजन उसे स्थानीय चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से उसके परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी शोक की लहर है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

कोट
वहीं एसडीएम विजयवर्धन तोमर का कहना है कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों वार्ता की जाएगी। जिनके निर्देश पर ब्लॉक के अधिकारियों समेत ग्रामीणों के सहयोग से बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed