{"_id":"60047eae8ebc3e32c276de47","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2121231169","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू लोकशक्ति की मासिक हुई पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू लोकशक्ति की मासिक हुई पंचायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू लोकशक्ति की मासिक हुई पंचायत
गढ़मुक्तेश्वर। भाकियू लोकशक्ति की मासिक पंचायत में जर्जर विद्युत लाइन समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं किसानों के लिए सरकारी कर्मचारी की तर्ज पर वेतन देने की मांग की गई।
गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव डहरा कुटी पर स्थित कैंप कार्यालय पर रविवार को भाकियू लोकशक्ति की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता युद्धवीर सिंह तोमर व संचालन मंडल सचिव जयवीर गुर्जर ने किया। ब्लॉक महासचिव सलाउद्दीन सैफी ने कहा कि डहरा बिजली घर से जुड़े गांवों में जर्जर लाइन होने के चलते आए दिन फाल्ट होते रहते हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होती है। वहीं तारों के टूटकर गिरने से हादसों का भी खतरा बना रहता है। उन्होंने जल्द से जल्द सभी जर्जर तारों को बदलवाकर नई लाइन खिंचवाने की मांग की। इसके अलावा संतपाल सिंह तोमर ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को भी सरकारी कर्मचारी की तर्ज पर वेतन देना चाहिए, ताकि किसान आसानी से अपने परिवारों का पालन-पोषण कर सकें। ग्राम अध्यक्ष सुखपाल सिंह तोमर ने कहा कि सरकार को किसान सम्मान निधि को बढ़ाकर एक हजार रुपये प्रति माह कर देना चाहिए। रितिक शर्मा ने कहा कि अभी भी बेसहारा पशु गांवों में किसानों की फसलों को बरबाद कर रहे हैं। इस संबंध में सरकार को ठोस उपाय करना चाहिए। वहीं जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बिजेंद्र यादव को सिकंदरपुर गांव का ग्राम अध्यक्ष मनोनीत किया। इसके अलावा रवि, इलियास, संतपाल समेत अन्य लोगों को भी पद दिए गए। वहीं तहसील संयोजक हरिओम सिंह वर्मा ने कहा कि माह में तीन बार तहसील क्षेत्र के हर थाने पर बैठक की जानी चाहिए, वहीं जो सदस्य मासिक पंचायतों में नहीं पहुंच रहे उनकी सदस्यता निरस्त की जानी चाहिए। इस मौके पर यामीन सैफी, संजय कुमार, आसिफ, रविंद्र सिंह, हसरत अली, राजकुमार, गुलशन, अनिल शर्मा, कपिल कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।