{"_id":"5fde4a488ebc3e41a512c575","slug":"hapur-news-garh-news-gbd21055270","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंजलि स्टोर से नकदी समेत लैपटॉप चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंजलि स्टोर से नकदी समेत लैपटॉप चोरी
विज्ञापन
पतंजलि स्टोर से नकदी समेत लैपटॉप चोरी
गढ़मुक्तेश्वर। नगर में पतंजलि स्टोर का ताला तोड़कर चोरों ने एक लाख रुपये की नकदी और लैपटॉप चोरी कर लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गढ़ नगर में रिफ्यूजी कॉलोनी नक्का कुआं रोड निवासी ओमप्रकाश गौतम ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर दी है, जिसमें बताया कि वह पतंजलि से जुड़े प्रोडेक्ट के स्टोर का संचालन करते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात चोरों ने पतंजलि स्टोर का ताला तोड़कर एक लैपटॉप और एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह दुकान में पहुंचकर देखा तो गल्ला खाली पड़ा हुआ था और शटर के दोनों ताले टूटे पड़े थे। वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच कर खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद