फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

एडीजी ने आपराधिक घटनाओं पर जताई नाराजगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ कोतवाली में निरीक्षण करते एडीजी जोन राजीव सब्बरवाल। - फोटो : GARH
एडीजी ने आपराधिक घटनाओं पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नगर में स्थित कोतवाली में सोमवार को एडीजी जोन राजीव सब्बरवाल ने औचक निरीक्षण किया, इस दौरान कोतवाली में मौजूद एसआई, बीट कांस्टेबल, कोतवाली की सफाई व्यवस्था और लंबित मामलों में जल्द निपटारे के निर्देश दिए। करीब लगातार दो घंटे एडीजी जोन के निरीक्षण से पुलिस कर्मियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
एडीजी जोन राजीव सब्बरवाल ने कार्यालय, आवास, बैरक, मेस, कोविड हेल्प डेस्क और अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण किया। इसके बाद कार्यालय में कंप्यूटर कक्ष में पहुंचकर पुलिसकर्मियों से एफआईआर, जीडी, केस डायरी और कंप्यूटर डाटा के बारे में जानकारी की। वहीं निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में बैठकर कोतवाली में तैनात सभी एसआई से लंबित मामलों के बारे में जाना, जिसमें उन्होंने सख्ती से जल्द से जल्द केसों को वर्क आउट करने की बात कही। वहीं उन्होंने हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर अधिनियम में लिप्त बदमाशों पर कड़ी नजर रखने और क्षेत्र में सुरक्षा-शांति व्यवस्था बनाए रखने का भी निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने सभी दारोगाओं से पिस्टल खोलकर दोबारा जोड़ने को कहा। जिसमें ब्रजघाट चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह ने सबसे पहले इसे पूरा कर दिखाया। उन्होंने अन्य दारोगाओं को सतर्कता न दिखाने पर नाराजगी जताई। इस दौरान एसपी संजीव सुमन व एएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

फरियादियों ने एडीजी से की शिकायत
गढ़ क्षेत्र में की एक गांव में महिला ग्राम प्रधान द्वारा बच्चे की गायब होने के मामले मे स्थानीय पुलिस द्वारा सुनवाई न होने पर एडीजी जोन से शिकायत कर डाली। वहीं गढ़ नगर की एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले की गिरफ्तारी न होने पर एसआई पर सांठगांठ का आरोप लगाया, इस मामले में दुष्कर्म से संबंधित रिपोर्ट दर्ज है, लेकिन पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। एडीजी ने सख्ती के साथ मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed