{"_id":"5f42af7b8ebc3e3cab6e609c","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2041944193","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू भानु ने बकाया गन्ना भुगतान की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू भानु ने बकाया गन्ना भुगतान की मांग उठाई
विज्ञापन
सिंभावली ब्लॉक के गांव मुक्तेश्वरा में पंचायत करते भाकियू भानु कार्यकर्ता।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू भानु ने बकाया गन्ना भुगतान की मांग उठाई
गढ़मुक्तेश्वर। गांव मुक्तेश्वरा में आयोजित भाकियू भानु की बैठक में मुख्य रूप से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा छाया रहा। वहीं किसानों ने गन्ना मूल्य कम से कम 450 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की भी मांग की। वहीं नए सदस्यों को भी संगठन से जोड़ा गया।
सिंभावली ब्लॉक क्षेत्र के गांव मुक्तेश्वरा में रविवार को भाकियू भानु की पंचायत का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन हूण और संचालन सिंभावली ब्लॉक अध्यक्ष रूपराम सिंह ने किया। पंचायत में औरंगाबाद, गोहरा, श्यामपुर जट्ट, सलारपुर, मुदाफरा समेत अन्य गांवों से किसानों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिसमें पवन हूण ने कहा कि जनपद हापुड़ की सिंभावली और ब्रजनाथपुर शुगर मिलों पर अभी भी करोड़ों रुपया गन्ना भुगतान बकाया चल रहा है, लेकिन मिल प्रबंधन किसानों को भुगतान करने के लिए तैयार नहीं है। ऐसा लगता है कि जनपद और तहसील स्तरीय अधिकारी भी किसानों को उनका बकाया भुगतान दिलाने में रूचि नहीं ले रहे हैं। कोरोना संक्रमण के चलते बकाया गन्ना भुगतान न मिलने के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो चुकी है, लेकिन शासन और प्रशासन द्वारा बकाए की वसूली लगातार की जा रही है।
उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही बकाया भुगतान नहीं दिलाया गया, तो भाकियू भानु रणनीति बनाकर शुगल मिलों पर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएगी। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष रूपराम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने गन्ना मूल्य में 10 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी कर किसानों के साथ भद्दा मजाक किया है। गन्ना मूल्य कम से कम 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाना चाहिए। वहीं पंचायत में सोवित कुमार, आकाश कुमार, भोपिंद्र, सतीश प्रधान को संगठन की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर अमन हूण, जयवीर प्रधान, सुभाषचंद, ओमकार, प्रवेश हूण, सलेकचंद, धनपाल, रामकुमार, श्रीनिवास, रोबिन, राजीव हूण, लीले सिंह, जितेंद्र नागर, दीपक अधाना, मनोज फौजी, अनिल शर्मा, लवकुश त्यागी, यशपाल, राजपाल, हरिओम, अरविंद समेत दर्जनों कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।