फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

स्थानीय लोगों को पालिका क्षेत्र में आवागमन के लिए देना पड़ रहा टोल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
hapur news
स्थानीय लोगों को पालिका क्षेत्र में आवागमन के लिए देना पड़ रहा टोल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव अल्लाबख्शपुर के निकट बना टोल प्लाजा स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। गढ़ और ब्रजघाट के लोगों को पालिका क्षेत्र में आवागमन के लिए भी टोल टैक्स देना मजबूरी बनी हुई है। हालांकि टोल प्रबंधन द्वारा लोकल लोगों के लिए मासिक पास की व्यवस्था की गई है, लेकिन स्थानीय लोग टोल टैक्स देने के पक्ष में नहीं हैं।
गढ़ नगरपालिका क्षेत्र में कुल 25 वार्ड शामिल हैं। जिनमें 23 वार्ड गढ़मुक्तेश्वर और दो वार्ड गंगा तट ब्रजघाट पर स्थित हैं। गढ़ से ब्रजघाट के बीच आवागमन करने के लिए लोगों को हाईवे से होकर गुजरना पड़ता है। गढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव अल्लाबख्शपुर के निकट एनएचएआई का टोल प्लाजा स्थापित है। गढ़ और ब्रजघाट के बीच की दूरी करीब पांच किलोमीटर है। प्रतिदिन लोगों को कामकाज के लिए गढ़-ब्रजघाट आना-जाना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी ब्रजघाट के लोगों को उठानी पड़ती है। पालिका कार्यालय, सरकारी अस्पताल, कचहरी, तहसील, एसडीएम, बिजली निगम समेत लगभग सभी कामों के लिए उन्हें गढ़ आना ही पड़ता है। नगरपालिका के दो वार्डों के लोगों को अपने ही पालिका क्षेत्र में आने-जाने के लिए नेशनल हाईवे पर गांव ब्रजघाट के निकट स्थित टोल प्लाजा से गुजरना पड़ता है। जहां स्थानीय लोगों से भी टोल टैक्स की वसूली की जा रही है। लोगों ने कहा कि अपने ही शहर में आवागमन के लिए टोल टैक्स देना पड़ रहा है। जोकि सरासर गलत है।
विज्ञापन

265 रुपये में बन रहा मासिक पास
- स्थानीय लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा पर आवागमन करने के लिए पालिका क्षेत्र के लोगों के लिए 265 रुपये का मासिक पास बनाया जा रहा है, वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश पहलवान, संदीप कश्यप, मुरारी, कुलदीप गोयल, संदीप गोयल, राजन कौशिक, राजकुमार लालू, मुकेश गुरू का कहना है कि एक ही शहर में आने-जाने के लिए टोल टैक्स वसूला जाना कहां तक जायज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात के समय झेलना पड़ता है जाम
- नेशनल हाईवे पर वाहनों का दबाव बढने के कारण रात के समय टोल प्लाजा पर कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। बिना फास्टैग लगे वाहन भी फास्टैग की लेन में घुस जाते हैं, जिसके चलते टोल कर्मियों समेत अन्य राहगीरों और वाहन चालको को समस्या झेलनी पड़ती है। वहीं नेटवर्किंग में परेशानी होने पर भी जाम की समस्या बन जाती है। कई बार लोगों को टोल प्लाजा से गुजरने में आधा घंटे से भी अधिक का समय लगता है।
छह लेन पर फास्टैग है चालू
- अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा आठ लेन बना हुआ है, जिनमें से दोनों तरफ छह-छह लेन फास्टैग लगे हुए वाहनों के लिए निर्धारित हैं। वहीं दो लेन बिना फास्टैग लगे वाहनों के लिए छोड़ी गई हैं।

कोट
टोल प्लाजा मैनेजर प्रवीण पाटिल का कहना है कि कभी-कभी नेटवर्किंग फेल होने के चलते परेशानी होती है। वहीं बिना फास्टैग लगे वाहन परेशानी उत्पन्न करते हैं। बताया कि गढ़ पालिका क्षेत्र और आसपास के गांवों के लोगों के लिए मासिक पास की व्यवस्था है। स्थानीय लोग निजी वाहन की आरसी और आधार कार्ड जमा कर 265 रुपये में मासिक पास बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed