फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आधार कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
hapur news
आधार कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, हंगामा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली डाकघर में आधार कार्ड बनाने और संसोधन करने के नाम पर डाककर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए कार्ड बनवाने आए लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को जांच का आश्वासन देकर शांत कराया।
शासन के निर्देश पर डाकघरों में नए आधार कार्ड बनाने और आधार में संशोधन करने का काम किया जा रहा है। जिसके तहत सिंभावली में हाईवे किनारे स्थित डाकघर में भी आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। डाकघर में रोजाना आधार कार्ड बनवाने और त्रुटियों को संशोधन कराने के लिए दर्जनों लोग आते हैं। शनिवार को डाकघर पर आधार बनवाने पहुंचे लोगों ने डाककर्मियों और आधार बना रहे लोगों पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। लोगों का कहना है कि विभिन्न योजनाओं में आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ती है, जिसके चलते लोगों को आधार बनवाना पड़ रहा है, जिसका फायदा उठा कर डाक विभाग के कर्मचारी कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर अवैध वसूली कर रहे हैं। मजबूरन लोगों को पैसा देना पड़ता है, नहीं तो सर्वर डाउन होने अथवा कोई और बहाना बनाकर उन्हें टरका दिया जाता है। हंगामा करने वालों में सविता, गुड़िया, विकास, राजपाल, अनुज, राजेंद्र, नाजिम, शायरा आदि शामिल रहे, जिन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सिंभावली डाकघर के पोस्टमास्टर प्रेमचंद का कहना है कि सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क लिया जा रहा है। डाकघर के बाहर यदि कोई अवैध वसूली कर रहा है तो उसके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed