{"_id":"5f187a9a8ebc3e9ff24381f5","slug":"hapur-news-garh-news-gbd202409150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंभावली में गाजियाबाद के युवक की गला रेतकर हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंभावली में गाजियाबाद के युवक की गला रेतकर हत्या की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली में गाजियाबाद के युवक की गला रेतकर हत्या
गढ़मुक्तेश्वर। गांव माधापुर के जंगल में बुधवार सुबह एक कार में युवक का लहूलुहान शव देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। मृतक की गला रेतकर हत्या की गई थी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया, तो मृतक की शिनाख्त गाजियाबाद निवासी युवक के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी। वहीं एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव माधापुर के जंगल में गांव औरंगाबाद की तरफ जाने वाले रास्ते पर बुधवार सुबह खेतों पर जा रहे ग्रामीणों को एक कार की ड्राइविंग सीट पर एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना सिंभावली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसओ महेंद्र त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। तलाशी के दौरान कार से मिले दस्तावेजों और मृतक की जेब से मिले मोबाइल फोन से उसकी पहचान रिषभ तोमर (20 वर्ष) पुत्र कमल सिंह तोमर निवासी ए-142 डिफेंस कॉलोनी भोपुरा साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई। जिसके बाद एसओ ने मृतक के परिजनों को सूचना दी।
-----------------------------
दोस्तों से मिलने की बात कहकर घर से गया था
सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। जो रोते-बिलखते सिंभावली थाने पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि मृतक रिषभ अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसके पिता कमल सिंह तोमर दंत चिकित्सक है। रिषभ मंगलवार रात करीब सात बजे पिता से अपने दोस्तों से मिलने जाने की बात कहकर गया था।
विज्ञापन
-------------------------------
एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
घटना की सूचना पाकर एसपी संजीव सुमन, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा, सीओ पवन कुमार मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही स्थानीय पुलिस को दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुला लिया। एसओ महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
एसपी संजीव सुमन ने बताया कि युवक की हत्या संभवत गला रेतकर की गई है। घटनास्थल से शराब की बोतल समेत अन्य सामान मिला है। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि शराब के नशे में मृतक और उसके दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है। हत्या के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया है। सिंभावली पुलिस को जल्द से जल्द मामले का खुलासे का भी निर्देश दिया गया है।