{"_id":"5f148f3f8ebc3e9fad59972c","slug":"hapur-news-garh-news-gbd202228916","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी ने ब्रजघाट पीएचसी का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी ने ब्रजघाट पीएचसी का निरीक्षण किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोडल अधिकारी ने ब्रजघाट पीएचसी का किया निरीक्षण
गढ़मुक्तेश्वर। नोडल अधिकारी ने गंगानगरी ब्रजघाट और ब्रजघाट पीएसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लॉकडाउन समेत शासन की गाइड लाइन का कड़ाई से पालन कराने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
जनपद के नोडल अधिकारी अमित चंद्रा ने रविवार की शाम गढ़ क्षेत्र की गंगानगरी ब्रजघाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गंगा के मुख्य घाटों समेत बाजार का हाल देखा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया। वहीं सावन माह में गंगा स्नान का भी सहीं ढंग से पालन कराने का निर्देश नोडल अधिकारी ने दिया। इसके साथ ही धर्मशालाओं, गेस्ट हाउसों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बिना जांच किसी को भी न ठहराने और ठहरने वाले व्यक्तियों के बारे में पुलिस-प्रशासन को सूचना देने का भी निर्देश दिया। वहीं ब्रजघाट पीएचसी के निरीक्षण के दौरान आईजी अमित चंद्रा ने चिकित्सकों को मरीजों का समुचित उपचार करने, सभी से उचित व्यवहार करने के साथ ही सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
नोडल अधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाने बेहद जरूरी हैं। इसके लिए लोगों को बिना वजह घरों से बाहर न निकलने, मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के प्रति जागरूक करने का भी निर्देश दिया।