फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आवश्यक वस्तु की दुकान को खोले जाने की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
आवश्यक वस्तुओं की दुकान को खोले जाने की मांग
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए व्यापार मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नियम और शर्तों के अनुसार दुकान खोलने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मूलचंद सिंघल ने नेतृत्व में व्यापारियों ने बुधवार को एसडीएम विजयवर्धन तोमर को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उल्लेख किया है लॉकडाउन को 48 दिन बीत चुके है, जिससे किराना, फल, दूध, सब्जी और मेडिकल स्टोरों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें बंद पड़ी हुई है। ऐसे में व्यापारियों को भी परेशानी बनी हुई है, वहीं उपभोक्ताओं भी आवश्यक सामान खरीदने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। एसडीएम को ज्ञापन देते हुए मूलचंद सिंघल ने कहा कि बिजली के सामान, कृषि यंत्र, रेडीमेड गारमेंट्स, खाद-बीज की दुकान समेत कई अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानें नगर में खोली जानी चाहिए। मौके पर अजय सिंघल, सुबोध शर्मा, भारत भूषण गर्ग, संजय चावला, श्रवण अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed