फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

इंजन-चैसिस नंबर बदल वाहन बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
hapur news
इंजन-चैसिस नंबर बदल वाहन बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चोरी के बाद वाहनों का इंजन और चैसिस नंबर बदलकर बेचने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी किए 13 वाहन, तमंचे-कारतूस और डाई बरामद की गई है। पुलिस मामले की सघन जांच पड़ताल में जुट गई है।
गढ़ कोतवाली में मंगलवार को एसपी संजीव सुमन ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि सोमवार देर शाम बहादुरगढ़ पुलिस और सीओ द्वारा गठित क्राइम डिटेक्शन टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दोनों टीमों ने क्षेत्र में पलवाड़ा-सलारपुर रोड पर राजवाहे की पुलिया के निकट दबिश दी। जहां मौजूद बदमाशों ने पुलिस टीम को देखकर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद टीम ने मौके से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी की दो बाइकों समेत तीन तमंचे, 6 कारतूस, दो खोखे और इंजन व चैसिस नंबर गोदने के लिए बनाई गई 66 डाई बरामद हुई।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने अपने नाम राकिब उर्फ रिहान निवासी गांव सिहाली जागीर थाना गजरौला जनपद अमरोहा, राकेश कुमार निवासी गांव भिक्कनपुर थाना गजरौला जनपद अमरोहा और रिजवान निवासी गांव पौपाई थाना गढ़मुक्तेश्वर बताए हैं। जिनकी निशानदेही पर गांव सिकंदरपुर के निकट स्थित ईंट भट्टे के सामने एक खंडहर में छिपाकर रखी 10 बाइक और एक स्कूटी बरामद कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न स्थानों से करते थे बाइक चोरी
एसपी संजीव सुमन ने बताया कि आरोपी दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, अमरोहा, नोएडा, हापुड़ समेत विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी करते थे। जिसके बाद बिना दस्तावेजों की बाइकों पर उनके पास मौजूद दस्तावेजों के आधार पर डाई से इंजन और चैसिस नंबर गुदवाकर कम पढ़े लिखे लोगों को बेच देते थे।

सीओ डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों से बरामद बाइकों समेत अन्य सामान को कब्जे में लेते हुए तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर गिरफ्तार बदमाशों के अपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी की जा रही है। बदमाशों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed