फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नहीं सुधर पर रही गंगा ग्रामों की हालत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नहीं सुधर रही गंगा ग्रामों की हालत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गंगा नदी किनारे स्थित गढ़ खादर क्षेत्र के गांव भगवंतपुर में सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। बारिश और गांव की आबादी का पानी रास्तों पर भरा हुआ है। वहीं खेतों तक जाने वाले रास्तों का भी बुरा हाल है। प्रशासन की अनदेखी के चलते ग्रामीणों को मुसीबत का सामना करना पड़ता है। सीएम की प्रस्तावित गंगा यात्रा को लेकर भी प्रशासन नहीं चेत रहा।
नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत गढ़ क्षेत्र के 15 गांवों को शामिल किया गया था। जिसका मुख्य मकसद गंगा किनारे बसे गांवों को स्वच्छता, स्वास्थ्य समेत शुद्ध पेयजल की सुविधा प्रदान करना है। लेकिन गढ़ ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुलपुर के माजरे गांव भगवंतपुर की हालत इसके बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है। गांव के रास्तों की हालत बदतर हो रही है। ग्रामीण अरुण कुमार, अर्जुन शर्मा, नितेश, मोहित, सचिन ने बताया कि क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते आवागमन में भारी दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि ब्लॉक समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत करने पर बजट पास न होने का रोना रो दिया जाता है। अधिकारियों की अनदेखी का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में जलभराव और गंदगी का सामना करना पड़ता है। पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के चलते रास्ते में जलभराव होने पर मच्छर-मक्खियों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की भी संभावना बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि केंद्र और प्रदेश सरकार लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाए हुए हैं, वहीं दूसरी ओर गांव भगवंतपुर में स्वच्छ भारत मिशन दम तोड़ता नजर आ रहा है। बीडीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सड़कों की जांच कराकर जल्द ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed