फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कार को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस डिवाइडर पर चढ़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कार बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ी रोडवेज बस
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। आगे चल रही कार को बचाने के चक्कर में हरियाणा रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे पर डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना में दो स्ट्रीट लाइट टूट गई। इससे यात्रियों में कोहराम मच गया।

हरियाणा रोडवेज की एक बस शुक्रवार को पानीपत से यात्रियों को लेकर मुरादाबाद जा रही थी। नेशनल हाईवे पर ब्रजघाट क्षेत्र में अचानक बस के आगे चल रही तेज रफ्तार कार के चालक ने ओवरटेक कर रही एक बाइक को बचाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगा दिए। आगे चल रही कार के अचानक ब्रेक लगाने से चालक बस से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस अनियंत्रित होकर स्ट्रीट लाइट के दो खंभों को तोड़ते हुए डिवाइडर पर जा चढ़ी। अचानक तेज झटका लगने से बस में मौजूद सवारियों में भी चीख पुकार मच गई। वहीं बस में बैठी दिनेश, आनंद, सुनीता, खुर्शीदा, नजमा, मेहरूनिशा आदि सवारियां मामूली रूप से घायल हो गई। बस से उतरने के चक्कर में सवारियों में भगदड भी मच गई। वहीं राहगीरों में भी हड़कंप मच गया। घटना के बाद कार चालक मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बस को डिवाइडर से हटवाया। वहीं सवारियों को अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। यह तो शुक्र रहा कि डिवाइडर पर चढ़कर बस पलटने से बच गई, अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह का कहना है कि बस को डिवाइडर से हटवा दिया गया है। घायलों को उपचार के बाद गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed