{"_id":"5e0a3a998ebc3e87c9332927","slug":"hapur-news-garh-news-gbd19122702","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश के चलते काली को मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश के चलते काली को मौत के घाट उतारा
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते काली को उतारा था मौत के घाट
गढ़मुक्तेश्वर। संदिग्ध परिस्थिति में लापता चल रहे ट्रांसपोर्टर की हत्या के मामले में पुलिस ने गश्त के दौरान तीन आरोपियों को दबोचा लिया, वहीं फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने एक कार बरामद भी की है।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी काली ऊर्फ सूबे सिंह के बेटे सुमित ने गढ़ कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं 29 दिसंबर को जनपद अमरोहा क्षेत्र के थाना गजरौला क्षेत्र ममें नेशनल हाईवे किनारे एक शव पड़े मिलने की सूचना पर गढ़ कोतवाली पहुंच गई। जहां एक शव बोरे में बंद पड़ा मिला था, जिसकी शिनाख्त परिजनों ने काली के रुप में की। जिसके बाद अमरोहा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गढ़ कोतवाली में मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर छह आरोपी यशवीर, मनोज, साद मियंा, विपिन, रवि और राहुल के खिलाफ अपहरण और हत्या करने की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि वह फोर्स के साथ ब्रजघाट में पलवाड़ा मोड़ के पास रविवार की देर रात को गश्त कर रहे थे। जैसे ही वह पलवाड़ा मोड़ पर पहुंचे तो तीन युवक संदिग्ध दिखाई पड़े, जो पुलिस की कार को देख छिपने का प्रयास करने लगे। पुलिस को संदेह हुआ और तीनों का पीछा कर दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में खेड़ा निवासी काली ऊर्फ सूबे सिंह की हत्या करना कबूल किया, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से एक कार भी बरामद हुई। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते काली की हत्या की थी। जिसका शव गजरौला थाना क्षेत्र में फेंक दिया था। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफतर कर कोर्ट में पेश कर दिया, वहां से कोर्ट की अभिरक्षा में तीनों को जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि अन्य फरार चल रहे तीन आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।