फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

तीन सालों से पेश नहीं किया कार्तिक मेले आय-व्यय का ब्यौरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
hapur news
तीन सालों से पेश नहीं किया कार्तिक मेले आय-व्यय का ब्यौरा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेले में आय-व्यय का ब्यौरा पिछले तीन सालों से पेश नहीं किया गया है। सरकारी मान्यता मिलने के बाद कार्तिक पूर्णिमा मेले को भव्य स्वरूप देने की कवायद की जा रही है, लेकिन पुरानी परंपराओं को भुलाया जा रहा है। ब्रिटिश शासन काल में भी मेला आयोजन के दौरान चतुर्दशी की दोपहर बाद जिला पंचायत के कैैंप कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जाता था, जिसमें डीएम और एसपी जन सुविधाओं समेत सुरक्षा व्यवस्था, मेले के आयोजन के दौरान हुए आय-व्यय का ब्यौरा पेश करते थे। लेकिन मेला मानचित्र पर आने के बाद यह परंपरा भी टूट गई। वर्ष 2017, 2018 के बाद इस साल भी जिला पंचायत समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने मेले से जुड़े आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करना गवारा नहीं समझा। मेलाधिकारी विजयवर्धन तोमर का कहना है कि श्रद्धालुओं से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं समेत यातायात सुचारू रखने में सभी अधिकारी व्यस्त हैं, जिस कारण जिला पंचायत कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed